ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पॉर्क 1 में पार्क में टूटा पड़ा झूला।संवाद
फोटो-
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। नॉलेज पार्क-1 थाने के सामने स्थित तुगलपुर पार्क बदहाल है। यहां बच्चों के खेलने के लिए लगाए गए झूले टूटे हुए हैं। ओपन जिम के पास टाइलें उखड़ी हैं और पार्क में जगह-जगह कूड़ा फैला रहता है। इससे सुबह टहलने आने वाले बुजुर्गों और बच्चों को परेशानी हो रही है। टूटे झूलों पर खेलने से बच्चों के चोटिल होने का खतरा बना हुआ है। बैठने की व्यवस्था भी ठीक नहीं है। स्थानीय निवासी चौधरी शोभित दलगीर ने बताया कि लंबे समय से पार्क की मरम्मत नहीं कराई गई है। लोगों ने संबंधित विभाग से सफाई कराने, झूलों की मरम्मत और बैठने की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।