कार्यक्रम के दौरान मौजूद अतिथि, छात्राएं व अन्य। संस्थान
यमुनानगर। डीएवी कन्या महाविद्यालय में कैंडल मेकिंग नाम से कार्यशाला हुई। आयोजन महाविद्यालय के इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल की ओर से किया गया। वन्स क्रिशन जगाधरी की फाउंडर मंजीत कौर ने छात्राओं को मोमबत्ती बनाने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने पैराफिन वैक्स व सोया वैक्स का इस्तेमाल किया। उन्होंने बताया मोमबत्ती को खुशबूदार बनाने के लिए गुलाब की पंखुड़ियां, दालचीनी, इलायची, नींबू का छिलका का प्रयोग किया जा सकता है। कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ सुरिंद्र कौर व आईआईसी कनवीनर विवेक ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की अध्यक्षता की। ममता थापर, सोनिया शर्मा, निधि छाबड़ा, प्रवीन, प्रियांशी, साक्षी ने सहयोग दिया। संवाद