पानीपत। बरसत रोड पर गहरे गड्ढे आवाजाही में परेशानी का सबब बन रहे हैं। कई बार बाइक सवार गड्ढों के कारण गिरकर चोटिल हो रहे हैं। साथ ही अन्य वाहन चालकोंं को भी सड़क से गुजरते समय हादसे का खतरा सताता है। समस्या के निस्तारण के लिए कई बार प्रशासन को अवगत कराया लेकिन समाधान नहीं हो पाया है। यही नहीं इसकी शिकायत अधिकारी से लेकर विधायक तक को की है लेकिन कार्रवाई नहीं की गई।
-राजन गुप्ता, बरसत रोड