फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ईवी पंच समेत टाटा चार मॉडल करेगी लॉन्च

विज्ञापन
विज्ञापन
ईवी पंच समेत टाटा चार मॉडल करेगी लॉन्च
विज्ञापन

- इंडिया एक्सपो मार्ट में ईवी इंडिया एक्सपो में आएंगी 200 कंपनियां
- भारत का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक मोटर व्हीकल शो आज से होगा शुरू
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। भारत दुनिया के नए ईवी मेन्युफैक्चरिंग हब के रूप में उभरने के लिए तैयार है। बृहस्पतिवार से इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में शुरू होने जा रहे ईवी इंडिया एक्सपो में 200 से अधिक कंपनियां इलेक्ट्रिक वाहन और उनसे जुड़े उत्पाद उतारेंगी। वहीं टाटा इसमें अपनी पंच मॉडल सहित चार नई इलेक्ट्रिक कार और मीडियम एसयूवी उतारने जा रही है।

ईवी इंडिया एक्स्पो 16 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। प्रदर्शनी में इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनियां अपने आधुनिक उत्पादों, तकनीक, उपकरण, स्मार्ट एवं नेक्स्टजैन ट्रांसपोर्ट, इलेक्ट्रिक पैसेंजर कारें, स्कूटर, बाइकें, साइकल, बसें आदि दर्शाएंगी। यहां प्रतिभागियों को उद्योग जगत के दिग्गजों से मिलने एवं नेटवर्किंग के अवसर भी मिलेंगे। साथ ही कारोबार के नए अवसरों एवं पर्यावरण संरक्षण के बारे में जानने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईवी इंडिया एक्सपो में विश्वभर में इलेक्ट्रिक वाहनों में ब्रांड बन चुकी 200 से अधिक प्रदर्शक प्रदर्शनी में हिस्सा ले रहे हैं। इनमें टाटा मोटर्स, एमजी मोटर्स, जैन मोबिलिटी, ई बाइक गो बाय एसीईआर, क्वांटम एनर्जी, याकुजा ई बाईक, मंत्रा ई बाईक, जेएचईवी ऑटो, गो इजी स्मार्ट आदि कंपनियां की प्रदर्शनी का आयोजन इंडियन एग्जीबिशन सर्विसेज एंड ग्रीन सोसाइटी ऑफ इंडिया द्वारा किया जा रहा है। इसमें इलेक्ट्रिक वाहनों, चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रचर, उपकरण एवं समाधान, ऑटो कम्पोनेन्ट्स, बैटरी मैनुफैक्चरर, बैटरी प्रबंधन सिस्टम, बैटरी स्टोरेज सिस्टम, आईओटी डिवाइसेज एवं सॉफ्टवेयर, कच्चे माल, हाइब्रिड वाहन बनाने वाली कंपनियां बड़ी संख्या में शामिल होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें