फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डीपीएल में ईस्ट दिल्ली राइडर्स से खेलेंगे तन्मय

विज्ञापन
क्रिकेटर तन्मय चौधरी। स्रोत कोच
विज्ञापन
तीन लाख की बोली लगाकर टीम में किया शामिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के युवा क्रिकेटर तन्मय चौधरी का चयन दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) की टीम ईस्ट दिल्ली राइडर्स के लिए हुआ है। ऑक्शन में फ्रेंचाइजी ने उन पर तीन लाख रुपये की बोली लगाकर टीम में शामिल किया।



ग्रेटर नोएडा के सेक्टर पी-3 स्थित आनंदाश्रय सोसाइटी निवासी तन्मय ने घरेलू क्रिकेट में लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। उनकी बल्लेबाजी और अनुशासित खेल शैली ने चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया। क्रिकेटर कोच नवीन चोपड़ा की निगरानी में रोजाना स्टेडियम में कड़ी मेहनत करते हैं। कोच माही पाल ने बताया कि तन्मय कई वर्षों से नियमित अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल में खेली थी 247 रन की पारी

तन्मय ने हाल ही में डीडीसीए अंडर-19 लीग में 247 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी। लीग में खिलाड़ी ने राजधानी क्लब की ओर से खेलते हुए यंग दिल्ली सीसी के खिलाफ महज 154 गेंदों में 247 रन बनाए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें