फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर की टक्कर से से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना/फिरोजपुर झिरका। तिगरा मोड़ कट के पास बाइक सवार युवक को शुक्रवार देर रात पानी के टैंकर ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रबंधक हरिसिंह ने बताया कि मुस्तफा निवासी महौली (23) साल अपनी पत्नी को मायके छोड़ने के लिए गया था। वहीं से वापस अपने गांव की तरफ आ रहा था तो तिगरा मोड़ के कट के पास टैंकर ने सामने से मुस्तफा की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। टैंकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। टैंकर को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें