नोएडा (संवाद)। बच्चों की प्रतिभा निखारने और उन्हें आगे बढ़ने का मंच देने के उद्देश्य से बंगाली आर्ट अकादमी ने रविवार को कला उत्सव-2026 आयोजित किया। यह आयोजन सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र में हुआ।
विज्ञापन
वार्षिक समारोह में अकादमी के विद्यार्थियों को उनकी कलात्मक उपलब्धियों और प्रदर्शन के आधार पर सम्मानित किया गया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों को पुरस्कार दिए गए। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार हासिल करने और विभिन्न मंचों पर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को भी सम्मानित किया गया।