नोएडा (संवाद)। सेक्टर-131 स्थित प्रोमेथियस स्कूल में हुई टैलेंट हंट प्रतियोगिता में अंडर-6, अंडर-8, अंडर-10 और अंडर-12 आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें फ्लोर एक्सरसाइज, बैलेंसिंग बीम और ऑलराउंड स्पर्धाएं हुईं। अंडर-6 बालिका वर्ग में नितारा गुप्ता और राया वार्ष्णेय ने फ्लोर एक्सरसाइज व ऑलराउंड में स्वर्ण पदक जीते। वहीं, अंडर-8 में विहा दरगन ने ऑलराउंड में पहला स्थान हासिल किया। अंडर-10 में अमायरा बंसल ने तीनों स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक अपने नाम किए। अंडर-12 में राबिया कौर मेहता ने फ्लोर एक्सरसाइज, बैलेंसिंग बीम और ऑलराउंड में स्वर्ण पदक जीता। बालक वर्ग के अंडर-6 में रेभा सूर्यवंशी और अंडर-8 में मिवान सूर्यवंशी ने ऑलराउंड में पहला स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में तैराकी के अलग-अलग समूहों में सर्वश्रेष्ठ तैराक चुने गए। इनमें रुद्र जोशी, आदित्य खेर, देवांश रॉय, अदित डागर, जिगर शर्मा, शौर्यन मलिक और धनिक जैन को सर्वश्रेष्ठ तैराक का खिताब दिया गया।