ग्रेटर नोएडा (संवाद)। आई बिजनेस इंस्टीट्यूट में चल रहे दो दिवसीय अंतर-महाविद्यालयी खेल प्रतियोगिता ‘खेल फिएस्टा 2025’ का शनिवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में दिल्ली-एनसीआर के लगभग 50 कॉलेजों के खिलाड़ी शामिल हुए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रख्यात पैरा एथलीट सुवर्णा राज रहीं। उन्होंने अपने संघर्ष और उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि सीमाएं शारीरिक नहीं, बल्कि मानसिक होती हैं। इस प्रतियोगिता में क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल, टेबल टेनिस, शतरंज और पूल जैसी विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।