संतकबीरनगर। जनपद न्यायाधीश मोहन लाल विश्वकर्मा ने बुधवार को न्यायिक अधिकारियों के साथ न्यायालय परिसर में बैठक की। इस दौरान आगामी 13 दिसंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के तैयारियों को लेकर निर्देश दिए। कहा कि यह सुनिश्चित कराया जाए कि लोक अदालत का लाभ अधिक से अधिक लोग उठाएं।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण से 13 दिसंबर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किए जाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। उन्होंने न्यायिक अधिकारियों से निर्देश दिया कि वह अपने-अपने कोर्ट में ज्यादा से ज्यादा वादों एवं मामलों का निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें।
लोक अदालत में प्रतिभाग करने के लिए ज्यादा से ज्यादा पक्षकारों को नोटिस तामिला करवाया जाए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव देवेंद्र नाथ गोस्वामी ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए विभिन्न प्रकार के शिविरों और पराविधिक स्वयं सेवकों के माध्यम से भी किया जा रहा है।
बैठक में प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय नासीर अहमद, पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण अनिल कुमार त्रिपाठी, अपर जिला जज-प्रथम रमेश दूबे, अपर जिला जज एससी एसटी भूपेंद्र राय, नोडल ऑफिसर एवं अपर जिला जज पॉस्को कृष्ण कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चेतना त्यागी, सिविल जज सीनियर डिवीजन संजय राज पांडेय, सिविल जज सीनियर डिवीजन एफटीसी सुनील कुमार सिंह, सिविल जज जूनियर डिवीजन मिमोह यादव, न्यायिक मजिस्ट्रेट भारती तयाल, प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्यायालय अशोक कुमार कसौधन, अतिरिक्त सिविल जज जूनियर डिवीजन नरेंद्र कुमार यादव, न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय मेहदावल चंदन सिंह, सिविल जज जूनियर डिवीजन एफटीसी अभिनव त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।