नोएडा। नोएडा क्रिकेट स्टेडियम में छठा टी-20 नॉकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट-2025 देवभूमि क्रिकेट महाकौथिग रविवार से शुरू होगा। इसका आयोजन उत्तराखंड के खेल प्रेमियों और युवाओं के लिए देवभूमि स्पोर्ट्स महाकौथिग फाउंडेशन कर रहा है। टूर्नामेंट में दिल्ली-एनसीआर और उत्तराखंड की 64 टीमें हिस्सा लेंगी।
उद्घाटन कार्यक्रम सुबह 10 बजे उत्तराखंड के पारंपरिक वाद्य यंत्रों और संगीतमय कार्यक्रम के साथ होगा। उद्घाटन मैच जय मां भौना देवी और देवभूमि उत्तराखंड इलेवन के बीच खेला जाएगा। पिछले साल की तुलना में इस बार खिलाड़ी संख्या दोगुनी है और मैच नॉकआउट बेस पर होंगे। टूर्नामेंट में विजेता टीम को 1,21,000 रुपये और उपविजेता टीम को 75,000 रुपये पुरस्कार राशि दी जाएगी। इसके अलावा बेहतर प्रदर्शन करने वाली दो टीमों को 51,000 रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।
इस मौके पर अध्यक्ष अर्जुन कण्डारी, राजेंद्र रावत, महावीर राणा, दरबान रावत, अनिल रौथाण समेत अन्य सदस्य और सहयोगी संस्थाएं गढ़वाल हितैषिणी सभा, माता पार्वती देवी चैरिटेबल ट्रस्ट और डेनिश पेटीसरी समारोह में मौजूद रहेंगे। 14 दिसंबर को जामिया मिलिया के मंसूर अली खां पटौदी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में समापन समारोह होगा।