ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित ग्लोबल इंस्टिट्यूट ऑफ इनफर्मेशन टेक्नोलॉजी में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। हाइब्रिड मोड में ऑफलाइन तथा ऑनलाइन दोनों माध्यमों से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय विद्यालय एवं महाविद्यालय के शिक्षकों , शिक्षाविदों ने अपने-अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वर्तमान में इसके उपयोग तथा आगामी चेतावनियों के विषय में भी अपने अपने विचारों को तर्कसंगत तरीके से प्रेजेंटेशन द्वारा प्रस्तुत किया। इस मौके पर अध्यक्ष डॉ. विनोद सिंह, प्राचार्य डॉ. लोकेश शर्मा, उप प्राचार्य डॉ. अर्चना सिंह, सचिव प्रबंधन डॉ. एनसी शर्मा, डॉ. समता सुमन व सिमरन आदि मौजूद रहे। ब्यूरो