फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सुविधाएं न मिलने पर और महंगी बिजली को लेकर किया सांकेतिक प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
महंगी बिजली और सुविधाएं नहीं मिलने पर सांकेतिक प्रदर्शन
विज्ञापन

- ग्रेनो वेस्ट में सुपरटेक इकोविलेज-1 सोसाइटी के निवासियों ने जताया विरोध
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। धारा-144 लागू होने और कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच सुपरटेक ईकाविलेज-1 के निवासियों ने रविवार को मूलभूत सुविधाओं को लेकर सांकेतिक प्रदर्शन किया। वहीं, ग्रेनो वेस्ट के अन्य खरीदारों ने ऑनलाइन मीटिंग कर विरोध जताया।
सुपरटेक इकोविलेज-1 सोसाइटी के निवासियों ने रविवार को टेंट लगाकर बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन किया। निवासी बिल्डर पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराने का आरोप लगा रहे थे। साथ ही सरकारी रेट से करीब 400 गुना महंगी बिजली शुल्क वसूलने के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। निवासियों के मुताबिक सोसाइटी में पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। बेसमेंट में गंदगी रहती है, साफ-सफाई नहीं कराई जाती। निवासियों ने चेतावनी दी कि जब तक इलेक्ट्रिकल इंफ्रा और पावर बैकअप, आग सुरक्षा, लिफ्ट-सिक्योरिटी व्यवस्था ठीक नहीं कर दी जाती है तब तक बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन चलता रहेगा।
विज्ञापन


ऑनलाइन मीटिंग कर 21 वें सप्ताह भी घर खरीदारों ने किया प्रदर्शन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के घर खरीदारों ने 21 वें सप्ताह भी प्रदर्शन किया। रविवार को खरीदारों ने ऑनलाइन मीटिंग कर विरोध जताया। खरीदारों ने कहा कि खरीदारों की समस्याओं को हल करने के लिए कोई सख्त कदम नहीं उठाया जा रहा। नेफोवा अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने कहा कि खरीदार कानूनी विकल्पों पर भी विचार कर रहे हैं। वहीं खरीदार मिहिर गौतम ने अपने घरों की मांगों को लेकर काेर्ट का दरवाजा खटखटाने तक की बात कही। बैठक में समीर भारद्वाज, दिनकर, प्रिया, दौलत वैद्य, रोहित मिश्रा, सचिन, मनीष, सुबोध सिंह, करुणाकर बिस्वाल, हिमांशु, श्रीकृष्णा, पुरुषोत्तम, राकेश, मुकुल, हिमांश, विभूति, राजीव, प्रभास, अनिल रात्रा, अतालु, शंकर, लोकेश,संतोष, दिनेश, सतीश, गौरव, राजेश, रवि सहित कई सोसायटियों के निवासियों ने आंदोलन जारी रखने पर सहमति जताई। ब्यूरो
विज्ञापन



समस्याओं के समाधान को लेकर आरडब्ल्यूए की बैठक
ग्रेटर नोएडा। अल्फा-1 स्थित सामुदायिक केंद्र में मूलभूत सुविधाओं को लेकर आरडब्ल्यूए ने रविवार को बैठक की। आरडब्ल्यू प्रतिनिधियों ने कहा कि सेक्टर में नाली बनने के बाद इसकी सफाई नहीं हो पा रही है। गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप है। मच्छरों से बचने के लिए फॉगिंग की जरूरत है। सड़कों की भी मरम्मत की जरूरत है। कुछ स्ट्रीट लाइट भी खराब हैं। बैठक में आरडब्ल्यूए के संरक्षक सुशील नागर और अध्यक्ष शेर सिंह भाटी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें