फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गीता पंडित को फिर से टिकट, चार सीटों पर अन्य पार्टियों से आए प्रत्याशियों पर भरोसा

विज्ञापन
विज्ञापन
-टिकट वितरण में सभी जातियों को को साधने की कोशिश, अलग जाति और वर्ग को मिली सीट, दो को छोड़ 4 सीटों पर अन्य दलों से आए प्रत्याशियों पर जताया भरोसा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा/जेवर। नगर निकाय चुनाव में नामांकन की अंतिम तिथि से एक दिन पहले एक नगर पालिका और पांच नगर पंचायत की सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर भारतीय जनता पार्टी ने बगावती तेवर को कम करने की भरसक कोशिश की है। पार्टी ने नगर पालिका की सीट पर अध्यक्ष पद के लिए गीता पंडित को फिर से टिकट देकर भरोसा जताया है। वहीं नगर पंचायत की चार सीटों पर दूसरे दलों व निर्दलीय प्रत्याशियों को मैदान में उतार कर दांव खेला है।
एक नगर पालिका और पांच नगर पंचायत अध्यक्षों के चुनाव में पार्टी ने 6 प्रत्याशियों में से 4 सर्वणों पर दांव लगाया है। इनमें से एक गुर्जर बिरादरी और एक अनुसूचित जाति से संबंधित हैं। दादरी में ब्राह्मण प्रत्याशी गीता पंडित को फिर से टिकट देकर ब्राहमणों के साथ हिंदू वोटों को भी साधने की कोशिश की गई है। गीता पंडित पिछले निकाय चुनावों में जीत दर्ज करती रहीं हैं। रबूपुरा नगर पंचायत से भी भाजपा के निर्वतमान नगर पंचायत अध्यक्ष विरेन्द्र सिंह के बेटे शशांक ठाकुर को पार्टी ने टिकट दिया है। भाजपा ने जहांगीरपुर में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पूर्व में जीत दर्ज करने वाले निर्वतमान अध्यक्ष जय प्रकाश शर्मा को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, नगर पंचायत जेवर में सपा छोड़कर आए पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष धर्मेन्द्र अग्रवाल व दनकौर में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजवती तथा बिलासपुर में बसपा छोड़कर आईं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुदेश नागर को टिकट दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आलाकमान ने वर्ष 2024 में आगामी लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखकर यह कदम उठाया है। ताकि बगावती तेवर नहीं उठे। ऐसे में अलग-अलग जातियों को टिकट देकर सभी को खुश करने की कोशिश की गई है। अब लिस्ट आने के बाद सोमवार को नामांकन के दौरान ही पता चलेगा कि टिकट नहीं मिलने के कारण अन्य दावेदारों के तेवर बगावती हो चुके हैं या पार्टी उन्हें अच्छी तरह से साध चुकी है।

टिकट वितरण में जाति वर्ग को भी रखा गया ध्यान

नगर पालिका परिषद

निकाय प्रत्याशी जाति वर्ग/समाज
1.दादरी गीता पंडित ब्राह्मण सवर्ण समाज


नगर पंचायत



1. जेवर धर्मेन्द्र अग्रवाल बनिया सवर्ण समाज

2. रबूपुरा शशांक ठाकुर राजपूत सवर्ण समाज

3. दनकौर राजवती जाटव एससी
4. बिलासपुर सुदेश नागर गुर्जर पिछड़ा वर्ग
5. जहांगीरपुर जयप्रकाश शर्मा ब्राह्मण सवर्ण समाज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें