फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्वाति मालीवाल ने गंदे पानी की आपूर्ति का किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम आतिशी के आवास पर गंदे पानी की बोतल सौंपी
विज्ञापन

कहा- खुद पीकर देखिए पानी, जनता के दर्द को समझें
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सांसद स्वाति मालीवाल ने शनिवार सुबह सागरपुर का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनीं। इसके बाद सेवानिवृत्त सेना अधिकारी के घर से गंदे पानी का नमूना लेकर मुख्यमंत्री आतिशी के निवास पर सौंप दिया।
विज्ञापन

मालीवाल ने कहा कि द्वारका विधानसभा में स्थानीय निवासियों को महीनों से गंदे और बदबूदार पानी पीना पड़ रहा है। दिल्ली सरकार को तत्काल इसका समाधान करना चाहिए। यदि हालात 15 दिन में नहीं सुधरे तो अगली बार यहां का पानी टैंकर में भरकर मुख्यमंत्री के निवास पर छिड़काव किया जाएगा। हर साल दिल्ली सरकार वादा करती है कि जल संकट का समाधान किया जाएगा और स्वच्छ पानी उपलब्ध कराया जाएगा, लेकिन हकीकत विपरीत है। इस साल हजारों परिवारों की दिवाली गंदे पानी के कारण बर्बाद हो गई। द्वारका जैसे क्षेत्रों में जनता को बदबूदार पानी पिलाया जा रहा है। उन्होंने आतिशी के निवास पर गंदे पानी की बोतल सौंपते हुए कहा कि पानी खुद पीकर देखिए, ताकि जनता के दर्द का असल अहसास हो सके। इसके अलावा मालीवाल ने सागरपुर क्षेत्र में कूड़े के ढेर और टूटी-फूटी सड़कों का भी जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें