फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अधूरे फ्लैटों के निर्माण को मिलेगा स्वामिह फंड... बिल्डरों को इससे मिलेगी बड़ी राहत; ऐसे ले पाएंगे लाभ

Sun, 02 Feb 2025 02:12 PM IST
शाहरुख खान सुशील पांडेय, अमर उजाला, नोएडा

सार

अधूरे फ्लैटों के निर्माण के लिए बिल्डरों को स्वामिह फंड मिलेगा। बिल्डरों को इस फंड से राहत मिल सकती है। आम बजट में इस फंड की घोषणा के बाद उन बिल्डरों के चेहरों पर मुस्कान आ गई है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा, ग्रेनो और यमुना क्षेत्र में केंद्र सरकार के स्वामिह फंड-2 से करीब 20 हजार अधूरे फ्लैटों के निर्माण कार्य को पूरा करने में मदद मिल सकेगी। हालांकि इसके लिए बिल्डरों को केंद्र सरकार के पास आवेदन करना होगा। 
विज्ञापन


आवेदन के बाद पात्रता के मुताबिक बिल्डरों को इस फंड से राहत मिल सकती है। अगर ऐसा किया जाता है तो इससे यहां के फ्लैट खरीदारों को काफी राहत मिलेगी। केंद्र सरकार की ओर से मध्यम और निम्न वर्गीय लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए स्वामिह फंड-2 की घोषणा की गई है। 

इसके तहत सरकार की ओर से 15 हजार करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है। इसके माध्यम से अधूरे निर्माण पूरे करने के अलावा सस्ते मकान बनाने का  विकल्प मिलता है। आम बजट में इस फंड की घोषणा के बाद उन बिल्डरों के चेहरों पर मुस्कान आ गई है जो कि पैसों की कमी की वजह से अपनी परियोजना पूरी नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन


रियल एस्टेट के सूत्रों के मुताबिक क्षेत्र में करीब एक लाख फ्लैटों का निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है। इसमें से करीब 30 से 40 हजार फ्लैट ऐसे हैं जो इस फंड के लिए पात्रता रखते हैं। इनमें से भी करीब 20 हजार फ्लैटों के अधूरे निर्माण पूरे करने को लेकर डेवलपर्स कदम बढ़ा सकते हैं। इनकी परियोजना की संख्या 25 से 40 के करीब है। 

2500 करोड़ का मिल चुका है लाभ
गौतमबुद्ध नगर क्षेत्र के बिल्डरों को स्वामिह फंड से 2500 करोड़ के फंड का लाभ मिल चुका है। सरकार ने करीब 10 से 12 परियोजनाओं का काम पूरा करने के लिए यह फंड अप्रूव किया है। ग्रेनो में पंचशील ग्रीन्स-2, सिक्का ग्रुप की परियोजना समेत अन्य परियोजनाओं में यह लाभ दिया गया है। पहले चरण में एक हजार फ्लैट खरीदारों को लाभ मिलेगा। 
 

डिफॉल्टर को मौका नहीं
स्वामिह फंड का लाभ उन्हीं बिल्डरों को मिल सकता है जिनकी परियोजना केवल पैसों की कमी की वजह से फंसी हुई है। इनमें उन बिल्डरों को मौका नहीं मिल पाएगा जिन्होंने फ्लैट खरीदारों से सारे पैसे ले लिए और इस फंड का डायवर्जन कहीं और कर दिया। उनको भी इसका लाभ नहीं मिलेगा जो कि अगल-अलग एजेंसियों से डिफॉल्टर घोषित हो चुके हैं।  
विज्ञापन

यह होता है स्वामिह फंड
स्वामिह फंड एक इंवेस्टमेंट फंड है। एसबीआई वेंचर्स लिमिटेड इसका प्रबंधन करता है। स्वामिह फंड रुकी हुई ब्राउनफ़ील्ड, आरईआरए-पंजीकृत आवासीय परियोजनाओं को पूरा करने के लिए बनाया गया है। इसके माध्यम से मध्यम और निम्न आय वर्ग के घर खरीदारों को राहत देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

स्वामिह फंड से उन परियोजनाओं को राहत मिलेगी, जिनके निर्माण कार्य पूरे नहीं हुए हैं। इसके माध्यम से 15 हजार करोड़ देना सराहनीय कदम है। -मनोज गौड़, क्रेडाई नेशनल के चेयरमैन
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें