जानकारी के लिए बता दें कि सर्वेक्षण के नतीजे गुरुवार को घोषित किए गए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय राजधानी स्थित विज्ञान भवन में आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय (एमओएचयूए) की ओर से आयोजित एक समारोह में स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 पुरस्कार प्रदान किए। केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल और अन्य लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
गुरुग्राम को मिला स्वस्छ शहर का 41वां स्थान
वहीं स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में नगर निगम गुरुग्राम ने सुधार किया है। राष्ट्रीय स्तर पर41वां स्थान मिला है। हरियाणा में 7वें पायदान पर गुरुग्राम शहर शामिल हुआ है। पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष सुधार की तरफ गुरुग्राम ने कदम बढ़ाए। स्वच्छ सर्वेक्षण 2023-24 में गुरुग्राम को 140वां स्थान मिला था। आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण में नागरिकों के सहयोग व योगदान से टॉप 10 शहरों में आने का लक्ष्य है।
स्वच्छ भारत सर्वेक्षण में फरीदाबाद का भी नाम
स्वच्छ भारत सर्वेक्षण में फरीदाबाद ने देशभर में 21वीं रैंक हासिल की है। पिछले साल 47वीं रैंक थी, जिसे सुधारते हुए इस बार 26 पायदान ऊपर आया है। हालांकि गार्बेज फ्री सिटी (GFC) रैंकिंग में फरीदाबाद को जीरो स्टार मिला है, जो कि शहर के कूड़ा प्रबंधन की सबसे बड़ी कमी है। एनसीआर में फरीदाबाद, गाजियाबाद और नोएडा के बाद तीसरे स्थान पर रहा। निगम का दावा है कि सफाई व्यवस्था में सुधार हुआ है, लेकिन GFC में बेहतर प्रदर्शन के लिए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पर और काम करना जरूरी है।
दिल्ली को भी मिला अवॉर्ड
स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वस्थ सर्वेक्षण का राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से स्वच्छ सर्वेक्षण एनडीएमसी का अवार्ड दिल्ली के शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने लिया है। अवॉर्ड लेते हुए एनडीएमसी की तरफ से वीडियो जारी कर जानकारी दी गई। क्लीनेस्ट स्मॉल सिटी का अवॉर्ड मिला है।
ये है सूची
केद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा था कि सात साल से इंदौर लगातार स्वच्छता रैंकिंग में पहले स्थान पर आ रहा है। इससे दूसरे लोगों को तकलीफ होने लगी थी। वे कहते थे कि हर साल इंदौर को ही नंबर वन आना है तो फिर हमें काम क्यों करना।
ये शहर शामिल है स्वच्छता लीग में
इंदौर के साथ 14 शहर स्वच्छता लीग में शामिल है। इनमें सूरत, नवी मुबंई, चंडीगढ़, नोएडा, तिरुपति, अंबिकापुर, नई दिल्ली, सासवड़, पाटन, उज्जैन, पंचगनी, वीटा, बुदनी जैसे शहर शामिल हैं। ये सभी शहर बीते तीन वर्षों में टाॅप थ्री रैंकिंग में रहे।
ये भी पढ़ें: Swachh Survekshan Awards: इंदौर लगातार 8वीं बार भारत का सबसे स्वच्छ शहर, सूरत दूसरे और नवी मुंबई तीसरे नंबर पर