रबूपुरा (संवाद)। सिकंदराबाद के गांव पानी निवासी चंद्रपाल का आरोप है कि 6 जुलाई पत्नी शांति देवी के साथ बेटी के सुसराल गए थे। बेटी का ससुराल गुलिस्ता कॉलोनी में है। आरोप है कि गुलिस्ता कॉलोनी निवासी प्रशांत और अन्य ने उनके साथ बेवजह मारपीट की। मारपीट में दोनों घायल हो गए। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।