फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शीतलहर के सामने सूर्यदेव भी हुए पस्त, ठिठुरन बढ़ी, तापमान गिरा

Sun, 19 Jan 2025 12:35 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
शामली में वीवी इंटर कॉलेज रोड पर  रात्री में फैला   कोहरा । संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
शामली। जिले के मौसम में फिर बदलाव आया है। रात में घना कोहरा छाया रहने से वाहन धीमी गति से चलते रहे। दोपहर में निकले सूर्यदेव शीतलहर के कारण कोई राहत नहीं दे पाए
विज्ञापन

शनिवार को फिर से मौसम में बदलाव से ठंड बढ़ गई। रात में घना कोहरा छाया रहने के कारण वाहनों की गति धीमी रही। सुबह के समय भी कोहरा छाने के कारण दृश्यता कम रही। शीतलहर चलने के कारण मौसम ठंडा बना रहा। ठंड से बचाव के लिए लोग गर्म कपड़ों में लिपटे रहे। बच्चे व बुजुर्ग घरों में दुबके रहे। सुबह के समय शहर में कई स्थानों पर लोग अलाव तापकर ठंड से राहत पाने की कोशिश में लगे रहे। दोपहर में करीब एक बजे धूप निकली, लेकिन शीतलहर चलने से मौसम में ठिठुरन बनी रही। शाम को फिर से कोहरा छाना शुरू हो गया।
मौसम के बार-बार बदलने के कारण तापमान में भी उतार चढ़ाव चल रहा है। पिछले 24 घंटे में तापमान की स्थिति देखे तो अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस कम होकर 17 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी होकर आठ डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

सरदार बल्लभ भाई पटेेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के ग्रामीण कृषि सेवा के नोडल अधिकारी प्रोफेसर यूपी शाही ने बताया कि अभी ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं है।

शामली में वीवी इंटर कॉलेज रोड पर  रात्री में फैला   कोहरा । संवाद- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें