फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बिलासपुर में मतदान से पहले ही भिड़े दो प्रत्याशियों के समर्थक, पुलिस ने भांजी लाठियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर में मतदान से पहले भिड़े दो प्रत्याशियों के समर्थक
विज्ञापन

पुलिस ने भांजी लाठियां, फ्लैग मार्च निकालकर लोगों से की शांति की अपील

संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। दनकौर कोतवाली क्षेत्र के बिलासपुर में बुधवार शाम दो प्रत्याशियों के समर्थकों में कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई। भाजपा सांसद के पहुंचने पर एक निर्दलीय प्रत्याशी और समर्थकों ने विरोध में नारेबाजी की। इस दौरान भीड़ ने कवरेज कर रहे एक पत्रकार का मोबाइल भी छीनकर क्षतिग्रस्त कर दिया। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस-पीएसी को लाठियां भांजनी पड़ीं। पुलिस का कहना है कि मामला नियंत्रण में है। निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थकों का आरोप है कि प्रचार बंद होने के बाद भी भाजपा सांसद समर्थकों के संग चुनाव प्रचार कर रहे थे।


बुधवार शाम प्रत्याशी से मिलने सांसद डॉ. महेश शर्मा बिलासपुर पहुंचे। इसके बाद निर्दलीय प्रत्याशी और उसके समर्थकों ने कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते हुए विरोध करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। इसके बाद दोनों प्रत्याशियों के समर्थक आमने-सामने आ गए और हंगामा शुरू हो गया। विवाद के बाद सांसद ने निकलने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ ने उनको बाहर नहीं निकलने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला बढ़ने पर पुलिस लाठियां भांजकर भीड़ को तितर-बितर किया। हंगामे के बीच पुलिस ने सांसद को घटनास्थल से सुरक्षित निकाला। सूचना मिलने के बाद एसीपी पवन गौतम, एसडीएम अंकित कुमार व कोतवाल संजय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लिया। बाद में एसडीएम ने एसीपी व भारी पुलिस बल के साथ कस्बे में पैदल गश्त कर लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। साथ ही चेतावनी भी दी कि यदि किसी के द्वारा शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश की गई तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि जिन लोगों ने झगड़ा किया गया है, उनकी पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें