ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित निराला ग्रीन शायर सोसाइटी में शनिवार को गंदे पानी की आपूर्ति होने पर निवासियों ने विरोध जताया। आरोप है कि शिकायत के बावजूद अधिकारी समाधान नहीं कर रहे हैं। निवासी कपिल ने बताया कि लोगों को पानी तक ठीक से नहीं मिल रहा है। तीन-चार दिनों से गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। उन्होंने बताया कि सुबह कई टावरों में यह दिक्कत है। पानी में मिट्टी की मात्रा अधिक रहती है। बदबू भी आती है। ब्यूरो