नोएडा। सेक्टर-27 में पिछले कई दिनों से गंदे पानी की सप्लाई से निवासी परेशान हैं। निवासी मदन लाल ने बताया कि प्राधिकरण अभी तक सेक्टरवासियों को मूलभूत सुविधाएं भी सुचारु रूप से उपलब्ध नहीं करा पाया है। बारिश के दौरान सेक्टर में जगह-जगह जलभराव की समस्या सामने आती है। वहीं कई बार घरों में गंदे पानी की सप्लाई पहुंचती है। सड़कों की हालत भी खराब है और नालियों का ढाल सही नहीं होने से पानी की निकासी प्रभावित होती है। मदन लाल ने बताया कि सड़कों, फुटपाथ और मार्केट में दुकानदारों के साथ रेहड़ी-पटरी वालों ने अतिक्रमण कर रखा है, जिससे आवागमन में परेशानी होती है। वहीं, हल्की आंधी-बारिश के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ती है। लोगों ने व्यवस्था में सुधार की मांग की है। ब्यूरो