-कलाधाम सोसाइटी हादसे के बाद तकनीकी सुपरवाइजरों ने किया काम बंद
- सोमवार को कामबंदी कर किया धरना प्रदर्शन
ग्रेटर नोएडा। कलाधाम सोसाइटी में बच्चे की मौत के बाद तकनीकी सुपरवाइजरों की गिरफ्तारी हुई है। इसके विरोध में अस्थायी कर्मचारियों ने सोमवार को काम का बहिष्कार कर धरना दिया। वे महाप्रबंधक परियोजना के नए आदेश का भी विरोध कर रहे हैं। सोमवार को किसी भी सुपरवाइजर ने काम नहीं किया। इससे परियोजना और उद्यान विभाग का काम प्रभावित हुआ। कर्मचारियों ने जेल में बंद दो कर्मियों की रिहाई की मांग की है। वे महाप्रबंधक परियोजना के नए आदेश को वापस लेने की भी मांग कर रहे हैं। इस आदेश में कार्यस्थल पर घटना होने पर सुपरवाइजरों को जिम्मेदार ठहराया गया है। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें अधिकार नहीं दिए गए हैं, इसलिए जिम्मेदारी तय करना अनुचित है। ब्यूरो