फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने किया बालगृह का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। उपमंडल के पीपाका गांव स्थित ऑर्फन इन नीड बालगृह से किशोरी के लापता होने के मामले में मंगलवार को जिला उपायुक्त के आदेश पर तावड़ू एसडीएम ब्रह्मप्रकाश अहलावत ने बालगृह का निरीक्षण किया। बालगृह प्रबंधन को खामियों को दुरुस्त करने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि जल्द निरीक्षण रिपोर्ट उपायुक्त को प्रेषित कर दी जाएगी। वहीं बालगृह इंचार्ज ने आश्वासन दिया कि आगामी 20 दिनों में यहां 50 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

बता दें कि लापता किशोरी कोर्ट के आदेश पर करीब एक महीने से बालगृह में रह रही थी। बीते सोमवार सुबह वह लापता हो गई। बालगृह के इंचार्ज की शिकायत पर सदर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला मीडिया में आने के बाद मंगलवार को प्रशासन हरकत में आया और एसडीएम ने बालगृह का निरीक्षण किया। प्रबंधन से पूछताछ की। एसडीएम ने कहा कि बालगृह से किशोरी का लापता होना गंभीर मामला है। बच्चों की सुरक्षा के लिहाज से बालगृह की चारों ओर से समुचित फेंसिंग होनी चाहिए। रात के समय समुचित लाइट की व्यवस्था होनी चाहिए।
पहले भी हो चुकीं घटनाएं
बालगृहों से किशोरी के लापता होने का यह पहला मामला नहीं है। गत 30 अक्तूबर को इसी बालगृह से एक अन्य किशोरी लापता हो गई थी। कुछ दिनों पूर्व दीपालया बालगृह से भी एक लड़की लापता हो गई थी।
विज्ञापन

सिर्फ अनाथ बच्चों को ही भेजा जाए
ऑर्फन इन नीड संस्था के चेयरमैन शेख अनीस मूसा ने कहा कि वह जल्दी जिला प्रशासन को पत्राचार कर प्रार्थना करेंगे कि पुलिस से संबंधित मामलों में नाबालिगों को बालगृह में नहीं भेजा जाए। यहां सिर्फ अनाथ बच्चों को बाल समिति और जिला प्रशासन के द्वारा भेजा जाए। उन्होंने आशंका जताई कि किशोरी का लापता होना उनकी संस्था के खिलाफ साजिश भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें