कंपनी से डीजल चोरी करने वाला सुपरवाइजर गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा। कासना थाना पुलिस ने कंपनी से डीजल चोरी करने के आरोप में दादरी के दतावली गांव निवासी सुपरवाइजर सुभाष चंद को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर 80 लीटर डीजल पुलिस ने बरामद किया है। कंपनी के सीनियर मैनेजर सुमित कुमार मेहता ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया था। थाना प्रभारी संतोष शुक्ला ने बताया कि आरोपी कंपनी में डीजल चोरी कर पहले एक खाली प्लाॅट में एकत्रित करता था। फिर मौका लगने पर बेच देता था। ब्यूरो