फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सुपरटेक रोमानो में समझौता, नहीं बढ़ेगा मेंटेनेंस शुल्क

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस की मौजूदगी में हुई बैठक में निर्णय, प्रीपेड मीटर से कटौती पर भी रोक
विज्ञापन



माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-118 स्थित सुपरटेक रोमानो सोसाइटी में निवासियों और रखरखाव प्रबंधन के बीच चल रहे विवाद के बीच अहम बैठक आयोजित की गई। सेक्टर 113 थाना पुलिस की मौजूदगी में हुई इस बैठक में दोनों पक्षों के बीच कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
विज्ञापन

बैठक में सबसे अहम फैसला कॉमन एरिया मेंटेनेंस (सीएएम) शुल्क को लेकर लिया गया। तय किया गया कि मेंटेनेंस शुल्क फिलहाल 2.5 रुपये प्रति वर्ग फीट की मौजूदा दर पर ही रहेगा और इसमें कोई बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। साथ ही प्रीपेड बिजली मीटरों के जरिए मेंटेनेंस शुल्क की कटौती तुरंत प्रभाव से बंद करने के निर्देश दिए गए। यह भी निर्णय लिया गया कि जब तक इंसाल्वेंसी रिजाल्यूशन प्रोफेशनल (आइआरपी) की ओर से कोई नया आदेश जारी नहीं होता, तब तक वर्तमान व्यवस्था जारी रहेगी। साथ ही, न्यायालय में मामला लंबित रहने के दौरान सोसाइटी की बिजली आपूर्ति बाधित नहीं की जाएगी। रोमानो वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष लोकेंद्र राठौर ने बताया कि यह निर्णय निवासियों के लंबे संघर्ष का परिणाम है। उन्होंने कहा कि निवासी पारदर्शी और बेहतर रखरखाव व्यवस्था की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें