इस फैसले से मीत नगर, हर्ष विहार, अशोक नगर, नंद नगरी, करावल नगर, मुस्तफाबाद, बाबरपुर और सीलमपुर क्षेत्र के हजारों यात्रियों को घर के नजदीक से यात्रा की सुविधा मिलेगी। इस रूट पर सबोली पहला हाल्ट होगा जहां सुपरफास्ट गाड़ी का ठहराव होगा। उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और रेल प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार विकास की सौगातें मिल रही हैं। कुछ महीनों में यह 7वीं ट्रेन है जिसे इस हाल्ट पर ठहराव की सुविधा मिली है। वर्ष 2014 से पहले यह क्षेत्र उपेक्षित रहा लेकिन मोदी सरकार ने यहां रेलवे हाल्ट का निर्माण करवाया और लगातार नई ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित किया।