सिलहरी/ बिनावर। पूर्व माध्यमिक विद्यालय उसैता पर न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में मई रजो न्याय पंचायत के सभी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं संविलयन विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। पूरे दिन 50, 100, 200 व 400 मीटर दौड़, लंबी कूद, कबड्डी, गोला फेंक आदि प्रतियोगिताएं हुईं।
प्राथमिक स्तर पर बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में सुनीता ने पहला स्थान, कमलेश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में इरम ने प्रथम, सुनीता ने द्वितीय, लंबी कूद में इरम ने प्रथम, सुनीता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, प्राथमिक स्तर बालक वर्ग की50 मीटर दौड़ में मोहम्मद फैज ने प्रथम स्थान, अयान ने द्वितीय, 100 मीटर में भी मोहम्मद फैज ने प्रथम, विपिन दूसरे स्थान पर रहे।
लंबी कूद में मोहम्मद फैज ने पहला, राजीव ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर स्तर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में दिव्या ने प्रथम, नजमा ने द्वितीय, लंबी कूद में लक्ष्मी ने स्थान, तनु ने दूसरा स्थान पाया। वहीं, जूनियर स्तर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में यश बाबू ने प्रथम, सोहिल ने द्वितीय स्थान हासिल किया। लंबी कूद में भी यश बाबू ने पहला स्थान व विनोद दूसरे स्थान पर रहे। जूनियर स्तर की कबड्डी प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय उसैता की टीम विजेता रही। इस अवसर पर सुधीर कुमार, दुष्यंत रघुवंशी, कुमार गौरव, ब्रजनारायण शर्मा, ओमेंद्र सिंह, ब्रजबाला राठौर, राजीव कुमार, अजय कुमार, रीतू आदि मौजूद रहे।
स्कूल में हुई खेलकूद प्रतियोगिता