फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सुनील चौधरी को बुलंदशहर में संगठन की जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव सुनील चौधरी को बुलंदशहर की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में संगठनात्मक कार्यक्रमों की जिम्मेदारी दी गई है। वह विधानसभा क्षेत्रों का भ्रमण कर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के बीच चौपाल व पंचायतों का आयोजन करेंगे। इस दौरान पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के साथ कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों से संवाद किया जाएगा। उनकी समस्याओं और सुझावों को भी सुना जाएगा। सुनील चौधरी ने कहा कि वह मिली जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे। चौपाल और पंचायतों के माध्यम से कार्यकर्ताओं से निरंतर संपर्क और संगठनात्मक गतिविधियों को सक्रिय करने का प्रयास किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें