मलकपुर स्टेडियम में हुआ ‘संडे ऑन साइकिल’ रेस
ग्रेटर नोएडा। खेल निदेशालय के निर्देश पर रविवार को गौतमबुद्ध नगर में विश्व साइकिल दिवस-2026 के उपलक्ष्य में साइकिलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संडे ऑन साइकिल विशेष संस्करण के तहत आयोजित किया गया।
प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि यह आयोजन साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया और यूनियन साइक्लिस्ट इंटरनेशनल के सहयोग से किया गया। शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर किया गया। साइकिलिस्ट ने लोगों को नियमित रूप से साइकिल चलाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही साइकिलिंग के माध्यम से स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संबंधी लाभों की जानकारी दी गई। नेटबॉल कोच शिलांकुर, बास्केटबॉल कोच विजय कुमार, कुश्ती कोच अंजुम मलिक व कार्यालय सहायक देवेंद्र कौशिक उपस्थित रहे।