नोएडा। सेक्टर-128 स्थित न्यूलैंड्स क्रिकेट मैदान में न्यूलैंड्स प्रीमियर लीग सीजन-12 का मैच खेला गया। जिसमें संडे क्रिकेट क्लब ने मयूर विहार क्रिकेट क्लब को 69 रन से हरा दिया। पहली पारी में उतरी संडे क्रिकेट क्लब ने 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 209 रन का लक्ष्य खड़ा किया। जवाब में मयूर विहार क्रिकेट क्लब 15.2 ओवर में 140 रन पर सिमट गई। मुजम्मिल लतीफी ने 13 रन बनाए और तीन विकेट लिए जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं अमन तिवारी 54 रन बनाकर बेस्ट बैटर बने।