जहांगीरपुर (संवाद)। श्री बालाजी सेवा समिति के तत्वावधान में स्थानीय प्राचीन शिव मंदिर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। संगीतमय धुनों के बीच हुए अनुष्ठान में हनुमान की महिमा, पराक्रम और भक्ति का वर्णन किया गया। इस दौरान नीरज शर्मा, डालचंद अग्रवाल, आचार्य सुधीर शर्मा और धर्मवीर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।