फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रेस वॉर्स इंडिया 2025 के विजेता बने सुमत और जी सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
- बीआईसी पर दौड़ी कारें, रेसरों ने कार ड्रिफ्ट कर दिखाया दमखम
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट (बीआईसी) पर रेस वॉर्स इंडिया 2025 की ओवरऑल चैंपियनशिप में सुमत पुरेवाल और 3000 सीसी कार चैंपियनशिप में जी सिंह विजेता बने । रेस वॉर्स इंडिया की ओर से आयोजित फिनाले में रविवार को दमखम वाली कारें दौड़ीं। इस दौरान मॉडीफाइड और रेसिंग कारों का शोर बुद्ध सर्किट पर खूब गूंजा। बीआईसी में आयोजित कार रेसिंग चैंपियनशिप में देशभर से आए रेसरों ने अपना जलवा दिखाया। प्रत्येक वर्ष देशभर के कई स्थानों पर आयोजित प्रतियोगिता के फिनाले में देशभर के टॉप रेसरों ने हिस्सा लिया। ओवरऑल चैंपियनशिप में सुमत पुरेवाल ने अपनी बीएमडब्ल्यू एम-2 कार से जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए लैप में सबसे कम समय निकाला और चैंपियनशिप अपने नाम की। दूसरे स्थान पर बीएमडब्ल्यू एम-4 कार की चालक डॉ. कशिश शर्मा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। वहीं, भारत सोमानी ने स्कोडा-ऑडी कार से स्टंट कर तीसरा स्थान हासिल किया।
तीन हजार सीसी वर्ग में जी सिंह ने वीडब्ल्यू पोलो टीएसआई कार से सबसे कम समय निकाला और दर्शकों का ध्यान खींचते हुए पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर रहने वाले के मलिक ने होंडा जैज कार से अपना दमखम दिखाते हुए दूसरा सबसे कम समय निकाला। वीडब्ल्यू पोलो टीएसआई कार रेसर एस त्यागी ने इस वर्ग में तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएनडी मोटरस्पोर्ट्स के संस्थापक लक्ष्य वीर डबास ने बताया कि देशभर के टॉप रेसरों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। निर्धारित ट्रैक के लेआउट पर कम से कम समय में बेहतर प्रदर्शन करने वाले चालकों ने प्रतियोगिता जीती। देशभर से आए रेसरों ने अपनी कारों को ड्रिफ्ट (पिछले पहिये को ब्रेक कर घुमाना) से जबरदस्त स्टंट कर दर्शकों को खूब रोमांचित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें