फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र का पैसा खर्चने में सुक्खू सरकार नाकाम : संजय

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। हिमाचल भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संजय शर्मा ने सुक्खू सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार का असली चेहरा अब जनता के सामने आ चुका है। केंद्र सरकार लगातार हिमाचल के लिए उदारता दिखा रही है, लेकिन सुक्खू सरकार उस पैसे को खर्च करने की बजाय लौटाने में लगी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं के लिए केंद्र ने 954 करोड़ रुपये दिए थे, लेकिन सरकार उस राशि का आधा भी खर्च नहीं कर पाई। अब 2025-26 के लिए 1050 करोड़ रुपये से अधिक की स्वीकृति दी गई है, लेकिन सुक्खू सरकार की कारगुजारी देखकर यह साफ है कि यह बजट भी धरा का धरा रह जाएगा।
संजय शर्मा ने कहा कि हाल ही में प्रदेश दौरे पर आए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तथा भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने मातृ शिशु सुरक्षा योजना के लिए 123 करोड़ रुपये दिए और मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि केंद्र का पैसा जनता के भले के लिए खर्च करें, लेकिन दुखद है कि कांग्रेस सरकार की प्राथमिकता विकास नहीं, बल्कि केंद्र और भाजपा को कोसना है। प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग की बदहाल स्थिति इसका सबसे बड़ा सबूत है। जब केंद्र का स्वास्थ्य मंत्री आकर कह रहा है कि पैसा लगाइए, तब भी सरकार नाकाम है। यह निकम्मापन सिर्फ स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है, बल्कि हर विभाग की यही स्थिति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें