फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में मेमोरियल वॉल पर लिखा सुदीक्षा का नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका में मेमोरियल वॉल पर लिखा सुदीक्षा का नाम
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा (जेपी शर्मा)। साधारण परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद योग्यता के बल पर अमेरिका तक का सफर तय करने वाली सुदीक्षा भाटी का नाम बॉबसन कॉलेज की मेमोरियल वॉल पर दर्ज कर लिया गया है। यह जानकारी कॉलेज के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट बेन शेवरेट्टे ने सुदीक्षा के परिजनों को ई-मेल से दी है।
सुदीक्षा के पिता जितेंद्र का कहना है कि उन्हें एक ई-मेल मिला है जिसमें उन्हें बॉबसन कॉलेज के उद्यान में स्थित मेमोरियल वॉल में सुदीक्षा का नाम लिखने की जानकारी दी गई है। यह कार्य सुदीक्षा को श्रद्धांजलि देने और वहां पढ़ने आने वाले विद्यार्थियों को प्रेरणा देने के लिए किया गया है। इस मेमोरियल वॉल की प्रिंटर फोटो प्रति भी ई-मेल से भेजी गई है। इससे पहले उन्हें कॉलेज प्रशासन ने सुदीक्षा का स्टैच्यू भी कॉलेज में लगाने का आश्वासन दिया है। यह स्टैच्यू सुदीक्षा की बरसी पर लगेगा।
विज्ञापन

लॉकडाउन में भारत लौटने पर गई थी जान
सुदीक्षा पौने चार करोड़ की छात्रवृत्ति प्राप्त करने के बाद बॉबसन कॉलेज में पढ़ रही थी। लॉकडाउन में सुदीक्षा अमेरिका से भारत लौट आई थी। 10 अगस्त को सुदीक्षा भाई और चाचा के साथ बुलंदशहर के औरंगाबाद गई थी। इसी दौरान वहीं बाइक से गिरकर सुदीक्षा की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद मनचलों के छेड़छाड़ करने के दौरान होनहार बेटी की जान जाने के आरोप के बाद मामले ने तूल पकड़ा था। सीएम ने सुदीक्षा के परिजनों से मिलकर आर्थिक मदद की और गांव में सुदीक्षा की याद में पुस्तकालय बनाने की घोषणा की थी।
विज्ञापन

पुस्तकालय निर्माण में देरी पर अधिकारियों से मिलेंगे
पिता जितेंद्र ने बताया कि मुुख्यमंत्री के आदेश पर स्थानीय अधिकारियों ने पुस्तकालय और स्मृति स्थल बनाने के लिए गांव के खेल मैदान में स्थान चिह्नित किया है, लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। वह आला अधिकारियों से इस संबंध में मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें