फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जेईई एडवांस 2024 में सफल छात्रों को मिलेगा आईआईटी अबू-धाबी कैंपस में पढ़ाई का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
I- आईआईटी दिल्ली ने कहा, इस कैंपस में बीटेक में सीएसई, एनर्जी इंजीनियरिंग कोर्स में ले सकते हैं दाखिलाI
विज्ञापन

Iअमर उजाला ब्यूरोI
Iनई दिल्ली। IIजेईई एडवांस 2024 में सफल होने वाले छात्रों को आईआईटी अबू-धाबी कैंपस में बीटेक प्रोग्राम की पढ़ाई का मौका भी मिलेगा। आईआईटी दिल्ली ने अपने आईआईटी अबू-धाबी कैंपस में जेईई एडवांस 2024 में सफल होने वाले छात्रों को भी सीट देने की घोषणा की है। I
विज्ञापन

Iआईआईटी दिल्ली के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आईआईटी अबू-धाबी कैंपस में आगामी सत्र 2024 से बीटेक में सीएसई और एनर्जी इंजीनियरिंग कोर्स की भी पढ़ाई होगी। इसके आधार पर इच्छुक उम्मीदवार इन कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अलग से पोर्टल पर आवेदन करना होगा। आईआईटी दिल्ली अपने अबू-धाबी कैंपस में बीटेक दाखिले के लिए अलग से ओपन हाउस भी आयोजित करेगा। इच्छुक उम्मीदवार इस ओपन हाउस में दाखिले से संबंधित जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। बीटेक में प्रति कोर्स 30 सीट होंगी। अबू-धाबी कैंपस में जेईई एडवांस 2024 की मेरिट से भी कुछ सीटों पर दाखिला मिलेगा। जबकि अन्य सीटों पर दाखिला IIसंयुक्त प्रवेश प्रवेश परीक्षा (सीएईटी) की मेरिट के आधार पर मिलेगा।II सीएईटी परीक्षा 23 जून, 2024 को कई चरणों में आयोजित करने की योजना है। छात्र अधिक जानकारी के लिए IIadmissions.abudhabi.iitd.ac.in/application/caet-2024 पर लॉगइन कर सकते हैं। I
विज्ञापन

I
I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें