फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: खो-खो अंडर-19 प्रतियोगिता का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
-बालक वर्ग में जेडी कॉन्वेंट स्कूल व एनपीएस ने दिखाया दम तो बालिका वर्ग में केवी नोएडा व संस्कार पब्लिक स्कूल ने मारी बाजी
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा (संवाद)। विजय इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय ओलंपिक खेल के अंतर्गत खो-खो अंडर-19 बालक व बालिका वर्ग प्रतियोगिता का समापन सफलतापूर्वक हुआ। प्रतियोगिता में गौतम बुद्ध नगर जनपद के विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने भाग लिया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राजकुमार भाटी, पप्पू जी व प्रधान जी उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय चेयरमैन करमवीर का विशेष योगदान रहा। इसका आयोजन सुनील भाटी व अनुज भाटी द्वारा किया गया, जबकि संचालन पप्पल गोस्वामी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालक वर्ग में जेडी कॉन्वेंट स्कूल, बंजारपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि एनपीएस नोएडा द्वितीय स्थान पर रहा। बालिका वर्ग में केवी नोएडा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। संस्कार पब्लिक स्कूल द्वितीय स्थान पर रहा। अंत में सभी विजेता व प्रतिभागी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें