फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आज से स्कूलों में जमा होंगे समर प्रोजेक्ट, सामान्य समय पर लगेंगी कक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
- कई स्कूलों ने जारी किए सर्कुलर, स्टेशनरी बाजार में भी बढ़ी रौनक
विज्ञापन

नोएडा। जिले के अधिकांश स्कूलों में सोमवार से समर वेकेशन प्रोजेक्ट और अवकाश कार्य जमा कराने का सिलसिला शुरू होगा। कई स्कूलों ने 6 जुलाई को अंतिम तिथि तय की है, जबकि कुछ स्कूलों ने 10 जुलाई तक प्रोजेक्ट जमा करने का समय दिया है। इसके चलते रविवार को बड़ी संख्या में छात्र अपने प्रोजेक्ट अंतिम रूप देने में जुटे रहे। चार्ट पेपर, ग्लिटर शीट, स्केच पेन, फाइल, प्रिंटआउट और अन्य स्टेशनरी सामग्री की खरीदारी के लिए अभिभावकों के साथ छात्र दुकानों पर पहुंचे। दुकानदारों के अनुसार, स्कूल खुलने के बाद हर वर्ष इस समय स्टेशनरी की बिक्री में बढ़ोतरी होती है। स्कूलों का कहना है कि प्रोजेक्ट कार्य का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, शोध क्षमता और विषय की समझ विकसित करना है, इसलिए उन्हें स्वयं प्रोजेक्ट तैयार करने के लिए प्रेरित किया जाता है। सेक्टर-22 निवासी छात्र अभिनव ने बताया कि छुट्टियों के दौरान अधूरे रह गए प्रोजेक्ट रविवार को पूरे किए। कई विद्यार्थियों ने मॉडल, चार्ट और फाइल वर्क तैयार कर सोमवार को जमा करने की तैयारी पूरी कर ली है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें