ग्रेटर नोएडा। प्रदेश सब जूनियर बालक हॉकी टीम के लिए जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन 9 मार्च को डेल्टा-2 सेक्टर के एस्टर स्कूल मैदान पर होगा। ट्रायल का समय दोपहर बाद तीन बजे से निर्धारित किया गया है। यहां से चयनित खिलाड़ियों को मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए कैलाश प्रकाश स्टेडियम 10 मार्च को भेजा जाएगा। वहां प्रदर्शन के आधार पर चयनित खिलाड़ियों को 13 से 18 मार्च तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय सब जूनियर हाकी टीम में शामिल होने का मौका मिलेगा। ब्यूरो