ग्रेटर नोएडा। जिले में लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिला न्यायालय परिसर सूरजपुर में होने वाले आयोजन में विभिन्न प्रकार के विवादों का सुलह-समझौते के आधार पर निपटारा किया जाएगा। लोक अदालत में विशेष रूप से सेवा संबंधी मामले, आपराधिक शमनीय वाद, पारिवारिक विवाद, मोटरयान दुर्घटना अधिनियम से जुड़े मामलों, बिजली और पानी से संबंधित विवादों, धारा 138 एनआई एक्ट (चेक बाउंस) के मामलों तथा भू-राजस्व वादों का त्वरित निस्तारण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त प्री-लिटीगेशन यानी न्यायालय में मुकदमा दाखिल होने से पहले के विवादों को भी आपसी सहमति के आधार पर सुलझाने का अवसर दिया जाएगा। ब्यूरो