ग्रेटर नोएडा (संवाद)। प्रदेशस्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में चयन के लिए सोमवार को गौतमबुद्ध नगर में पुरुष वर्ग में जिलास्तरीय सब-जूनियर बास्केटबॉल के ट्रायल होंगे। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि 17 से 20 सितंबर तक प्रतापगढ़ में प्रदेशीय सब-जूनियर बास्केटबॉल स्पर्धा आयोजित की जाएगी। इसमें चयन करने के लिए ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को जिलास्तरीय बास्केटबॉल के ट्रायल होंगे। ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी मंगलवार को मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होने वाले मंडलीय ट्रायल में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।