कहासुनी के बाद दो पक्षों में मारपीट
दादरी संवाद। रेलवे रोड आरओबी के पास कहासुनी के बाद दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस घटना में दो लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों की ओर से दो महिलाओं समेत पांच नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ दादरी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के कैलाशपुर गांव निवासी उधम रेलवे रोड दादरी बहन मनीत की ससुराल अपने चचेरे भाई आदेश के साथ आए थे। वहां किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जो बाद में झगड़े और मारपीट में बदल गई। घटना में उधम घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से तिलपता गांव निवासी रोहित ने बताया कि उसके साथ मारपीट की गई, जिसमें वह घायल हो गया। उसकी कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।