फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: लग्जरी कार के बोनट पर बच्चे को लिटाकर स्टंट

विज्ञापन
विज्ञापन
लग्जरी कार के बोनट पर बच्चे को लिटाकर स्टंट
विज्ञापन

वीडियो वायरल होते ही चालक गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख थाना क्षेत्र का मामला
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बिसरख थाना क्षेत्र में लग्जरी अवंति कार के बोनट पर बच्चे को लिटाकर तेज रफ्तार में गाड़ी दौड़ाने का वीडियो आमने आया है। खतरनाक स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने कार्रवाई कर चालक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

आरोपी चालक की पहचान अंकित पाल निवासी 12 एवेन्यू गौड़ सिटी-2 के रूप में हुई है। साथ ही कार को भी जब्त किया गया है। वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक बच्चा कार के बोनट पर लेटा हुआ है। चालक बिना किसी डर के सड़क पर गाड़ी दौड़ा रहा है। यह हरकत न सिर्फ यातायात नियमों का खुला उल्लंघन है बल्कि बच्चे की जान को गंभीर खतरे में डालने जैसा अपराध भी है। गाड़ी मालिक द्वारा सोशल मीडिया व्यूज व लाइक्स के लिए इस तरह का खतरनाक स्टंट किया गया। वीडियो के सामने आने के बाद कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू की। कोतवाली प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा का कहना है कि आरोपी ने सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए यह हरकत की है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। वहीं बच्चे के परिजन को भी सचेत किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें