फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: लग्जरी कार की छत पर बच्चे को लिटाकर किया स्टंट, वीडियो वायरल होते ही चालक गिरफ्तार

Mon, 19 Jan 2026 10:37 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

इस खतरनाक स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्रवाई कर चालक को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
रील के लिए बच्चे की जिंदगी से खिलवाड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेनो वेस्ट में स्टंटबाजी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बिसरख थाना क्षेत्र में एक लग्जरी अवंति कार की छत पर एक बच्चे को लिटाकर तेज रफ्तार में गाड़ी दौड़ने का वीडियो आमने आया है। इस खतरनाक स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्रवाई कर चालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी चालक की पहचान अंकित पाल निवासी 12 एवेन्यू गौड़ सिटी-2 के रूप में हुई है। साथ ही कार को भी जब्त किया गया है। 

विज्ञापन

वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक बच्चा कार की छत पर लेटा हुआ है। चालक बिना किसी डर के सड़क पर गाड़ी दौड़ा रहा है। यह हरकत न सिर्फ यातायात नियमों का खुला उल्लंघन है। बल्कि बच्चे की जान को गंभीर खतरे में डालने जैसा अपराध भी है। बताया जा रहा है कि गाड़ी मालिक और छत पर बैठा बच्चा दोनों ही सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर हैं और व्यूज व लाइक्स के लिए इस तरह का खतरनाक स्टंट किया गया।
विज्ञापन

वीडियो के सामने आने के बाद कोतवाली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार वीडियो का संज्ञान लेकर थाना कार चालक अंकित पाल निवासी 12 एवेन्यू गौड़ सिटी-2 को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोतवाली प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा का कहना है कि आरोपी ने सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए यह हरकत की है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें