फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एनएसई एकेडमी के सहयोग से अब वित्तीय विश्लेषण सीखेंगे छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
-इस साल से एनईपी के नियमों के तहत होगा शुरू
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के सहयोग से छात्र अब वित्तीय विश्लेषण सीख सकेंगे। ऐसे में अब बीआईटी ने एनएसई एकेडमी के सहयोग से बी कॉम ऑनर्स कोर्स की शुरुआत की है। बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान के निदेशक डॉ. अभिनव कुमार शांडिल्य के अनुसार इस नए कोर्स से छात्र वित्तीय आंकड़ों का विश्लेषण कर उसे पूर्वानुमान में परिवर्तित करना सीख सकेंगे। बीआईटी ने इस पाठ्यक्रम की सभी रूपरेखा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) द्वारा स्थापित एनइसई एकेडमी के साथ मिलकर तैयार की है।
विज्ञापन

कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. मोनिका बिष्ट एवं पाठ्यक्रम समिति का सह संयोजक डॉ. अरुण मित्तल ने बताया कि इसमें एल्गोरिथमिक ट्रेडिंग, पायथन, आर प्रोग्रामिंग, आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस एवं मशीन लर्निंग, पोर्टफोलियो एनालिटिक्स, बिग डाटा एनालिटिक्स, निवेश मूल्यांकन, स्टॉक मार्किट ऑपरेशन जैसे विषयों को शामिल किया गया है। वित्तीय विश्लेषण से संबंधित हर विषय को कक्षा में व्याख्यान के साथ-साथ लैब में प्रशिक्षण के माध्यम से भी पढ़ाया जाएगा। इस कोर्स में तीन वर्ष के सामान्य बीकॉम के अलावा चार वर्ष के ऑनर्स एवं ऑनर्स विद रिसर्च का विकल्प भी विद्यार्थियों को दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें