वर्चुअल स्कूल में छात्रों को मिलेगी जेईई-नीट की फ्री कोचिंग
- दिल्ली सरकार के स्कूलों में विशेषज्ञ देंगे ट्रेनिंग, हर बच्चे मिलेगी गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा
- शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देश, तैयार होगा पांच साल का प्लान
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली मॉडल वर्चुअल स्कूल में छात्रों को एक्सपर्ट्स जेईई और नीट की तैयारी के लिए फ्री कोचिंग देंगे। नए सत्र में दिल्ली मॉडल वर्चुअल स्कूल में इन-डिमांड जॉब ओरिएंटेड कोर्सेज को शामिल किया जाएगा। इसमें कोडिंग, डिजिटल मीडिया एंड डिजाईन, फाइनेंस एंड एकाउंटिंग सहित अन्य शामिल हैं। इन स्कूलों को बेहतर बनाने के लिए शिक्षा मंत्री आतिशी ने समीक्षा बैठक की है। इसमें नए शैक्षणिक सत्र में वर्चुअल स्कूल के एक्शन प्लान को लेकर कई सुझाव दिए। इनमें जल्द ही दाखिले शुरू होने वाले हैं।
बैठक के बाद शिक्षा मंत्री ने कहा कि दिल्ली की शिक्षा में क्रांति हो रही हैं। यहां गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को अधिक सुलभ और समावेशी बनाया जा रहा है। क्वालिटी एजुकेशन सबके लिए सुलभ हो इसके शानदार विकल्प के रूप में हमने पिछले साल दिल्ली मॉडल वर्चुअल स्कूल की शुरुआत की थी। इसमें स्कूल जिसका कोई भौतिक ढांचा तो नहीं है, लेकिन उसमें एक स्कूल जैसी सारी खूबियां है। इसकी जरूरत को समझते हुए अब इसमें दिल्ली सहित 13 राज्यों के विद्यार्थी पढ़ रहे हैं और इस साल हमारा फोकस इसे देश के और राज्यों तक पहुंचाना है।
बॉक्स::::
तैयार करेंगे पांच साल का प्लान
मंत्री ने निर्देश दिया कि इन स्कूल को लेकर अगले 5 साल का एक्शन प्लान बनाया जाए। ये स्कूल छात्रों को आकांक्षी करियर को लेकर कौशल और स्पष्टता प्रदान करेंगे। साथ ही इस सत्र से वर्चुअल स्कूल में छात्रों को इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स द्वारा डिजाइन किए गए शॉर्ट टर्म और एडवांस कोर्सेज भी पेश किए जाएंगे। दिल्ली मॉडल वर्चुअल स्कूल एक फुलटाइम नियमित ऑनलाइन स्कूल है जो पर्सनलाइज्ड टीचिंग-लर्निंग और अत्याधुनिक तकनीक के उपयोग के माध्यम से दूरस्थ रूप से छात्रों को क्वालिटी एजुकेशन देता है।
-
बॉक्स
यह होगी सुविधा
भारत में पहला नियमित वर्चुअल स्कूल
दिल्ली बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन द्वारा मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रम
नियमित पढ़ाई के साथ सर्टिफिकेशन कोर्स का विकल्प
लाइव क्लासेस, रिकॉर्डेड सेशन, असाइनमेंट और असेसमेंट, क्यूरेटेड वीडियो, ट्यूटोरियल