फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आईपीआर पर विद्यार्थियों को दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लॉ, जस्टिस एंड गवर्नेंस की लीगल एड क्लिनिक एवं प्रो बोनो क्लब की ओर से विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) के विभिन्न आयामों और व्यावहारिक व व्यावसायिक महत्व की जानकारी देना था। मुख्य वक्ता दिनेश जोतवानी ने कहा कि वर्तमान समय में आईपीआर केवल कानून के विद्यार्थियों तक सीमित विषय नहीं है। इंजीनियर, शोधकर्ता, उद्यमी और विभिन्न क्षेत्रों के पेशेवरों के लिए भी इसका महत्व बढ़ रहा है। कार्यक्रम में डॉ. विक्रम करुणा, डॉ. केके द्विवेदी और डॉ. सतीश चंद्र समेत अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें