ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में आरंभ चैप्टर 3.0-टेक्नोलॉजी ओरिएंटेशन के पहले दिन साइबर सिक्योरिटी और एथिकल हैकिंग पर तकनीकी सत्र आयोजित किए गए। इसमें 350 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम टेक्नो कल्चरल क्लब और स्कूल ऑफ इंफॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी ने करियर कैटेलिस्ट क्लब के सहयोग से कराया। कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों को तकनीकी बदलावों के अनुरूप नए कौशल सीखने और नवाचार के लिए प्रेरित किया। विशेषज्ञ डॉ. ओप्स और डॉ. रक्षित टंडन ने साइबर सुरक्षा, एथिकल हैकिंग और डिजिटल सुरक्षा पर जानकारी दी। दूसरे दिन इंटरनेट ऑफ थिंग्स, एआई-एमएल और टेलीकम्युनिकेशन पर सत्र होंगे। ब्यूरो