यमुनानगर। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी में थाना शहर जगाधरी पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को नशे से होने वाले नुकसान बताए। साथ ही साइबर क्राइम से बचने के लिए जागरूक किया। थाना प्रभारी निरीक्षक वरिंद्र वालिया ने विद्यार्थियों को नशा न करने की शपथ दिलाई। कहा कि नशे से दूर रहकर पढ़ाई व खेलों में परिवार, प्रदेश व देश का नाम रोशन करें। यदि कोई असामाजिक तत्व, संदिग्ध, वाहन दिखाई दे या कोई भी आपातकालीन स्थिति हो तो तुरंत डायल-112 पर सूचना दें। वरिंद्र वालिया ने कहा कि साइबर अपराधी अपराध करने के नए तरीके अपना रहे हैं। ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराएं। संवाद