घरौंडा (वि)। घरौंडा प्रॉपर्टी डीलर एसोसिएशन ने शहर के एक होटल में रविवार को अपना स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल गोयत की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष समेत सतपाल राणा, सरपंच सुरेश फौजी आदि ने बताया कि एसोसिएशन अब शहर में होने वाले सभी सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेगा। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद कन्याओं की शादी, रक्तदान शिविर सहित जो भी समाज हित में कार्यों पर काम किया जाएगा। एसोसिएशन ने सदस्यों ने दीपावली की अग्रिम बधाई दी। इस अवसर पर संरक्षक गुरनाम सिंह, सुरेंद्र बेनीवाल, बलवान जून, संदीप शर्मा, वाजिद अली, सुरेश धीमान, सतिंदर शयान, गिरवर सहित एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद थे।